ख़बरगुरु (रतलाम) 16 मई 2019। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पांच कर्मचारियों को अपर महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2018-19 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अपर महाप्रबंधक पुरस्कार की घोषणा की गई थी जिसका वितरण 15 मई को श्री त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक-पश्चिम रेलवे द्वारा किया गया। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि अपर महाप्रबंधक पुरस्कार से रतलाम मंडल के पांच कर्मचारियो को पुरस्कृत किया गया, इनमें रमेश सोलंकी कार्यालय अधीक्षक/मंडल रेल प्रबंधक, नितिन जोशी कार्यालय अधीक्षक/अपर मंडल रेल प्रबंधक, ब्रिजमोहन कुरवाड़े कंपलेंट इंस्पेक्टर/वाणिज्य विभाग, किरण छाबड़ा वाणिज्य अधीक्षक, सीपी पाण्डेय कार्यालय अधीक्षक/कार्मिक विभाग शामिल है।
रतलाम मंडल के नितिन जोशी सहित पांच कर्मचारी अपर महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


