इंदौर (ख़बरगुरु) 28 अप्रेल 2017 : संत भय्यू महाराज एक बार फिर विवाह बंधन में बंधेंगे। 30 अप्रैल को वे शिवपुरी के शर्मा परिवार की बेटी डॉ. आयुषी के साथ सात फेरे लेंगे। इंदौर के सिल्वर स्प्रिंग क्लब हाउस में आयोजित विवाह समारोह में भय्यू महाराज के परिवार और उनसे जुड़े अत्यंत नजदीकी 150 लोग शामिल होंगे। पत्रिकाएं छप चुकी हैं और विवाह समारोह की तैयारियों जोरों पर हैं। उनकी पत्नी माधवी की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। यह निर्णय उन्होंने 85 वर्षीय मां कुमुदनी देशमुख और बहन मधुमति पाटिल के कहने पर लिया है। भय्यू महाराज के स्कीन नंबर ७४ स्थित आवास शिवनेरी को नया स्वरूप दिया जा रहा है। यहां पर करीब एक दर्जन कारीगर बंगले के अगले हिस्से को नई शक्ल देने में जुटे हैं। शादी के लिए बहन मधुमति भी सांगोला से इंदौर आ चुकी हैं। भय्यू महाराज डेढ़ साल पहले सार्वजनिक जीवन से संन्यास भी ले चुके हैं। तब से वे न तो किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में जा रहे हैं, न ही हाई प्रोफाइल लोगों से मिल रहे हैं। इन दिनों वे महाराष्ट्र के किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं।
संत भय्यू महाराज एक बार फिर विवाह बंधन में बंधेंगे।
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


