खबरगुरू (रतलाम) 29 अप्रैल। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के लिए नई नियुक्तियों का आदेश जारी कर दिया है। रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर मनोहर पोरवाल को नियुक्त कर दिया है। जबकि गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही पांच सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किया है। मनोहर पोरवाल मंत्री व रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप के खास समर्थकों में से है।
यह नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।


