खबरगुरू (रतलाम) 2 मई। रतलाम जिले के नामली में 50 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीण फोरलेन पर मृतक की चिता सजाने लगे और टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। फोरलेन पर हंगामे और जाम की सूचना पर बड़ी संख्या में जिले का पुलिस बल फोरलेन पर तैनात किया गया । लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन 12 घंटे बाद खत्म हो गया।
2 दिन पूर्व ग्रामीण मुकेश कुमावत अपने साथियों के साथ फोरलेन के पास खड़े थे, एक बेकाबू कार ने नामली फोरलेन पर टक्कर मार दी थी। टक्कर से मुकेश घायल हो गए थे। इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे में 3 लोग घायल हुए थे। घटना की सूचना मिली ग्रामीण भड़क गए और लोग फोरलेन के किनारे पर टेंट लगाकर बैठ गए थे। फोरलेन पर हंगामे और जाम की सूचना पर बड़ी संख्या में जिले का पुलिस बल फोरलेन पर तैनात किया गया । प्रदर्शनकारी, मृतक के परिजन को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग पर अड़े है। वहीं, फोरलेन पर हादसों को दावत दे रहे ब्लैक स्पॉट को तत्काल ठीक किए जाने की मांग भी ग्रामीणों ने की है। MPRDC के सहायक महाप्रबंधक अमित भूरिया से लिखित में आश्वासन लिया, इसके बाद ही ग्रामीणों का प्रदर्शन खत्म हो गया।


