Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

देशभर में एक साथ करोड़ों मोबाइल में बजा सायरन, इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग

देशभर में एक साथ करोड़ों मोबाइल में बजा सायरन, इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग

खबरगुरू (नई दिल्ली) 2 मई। अगर आज आपके फोन पर सरकार की तरफ से कोई इमरजेंसी चेतावनी का मैसेज आया है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसके पीछे मकसद यह जांचना था कि आपदा के वक्त लोगों तक तुरंत जरूरी जानकारी पहुंचाने का यह सिस्टम कितना कारगर है। भारत सरकार ने औपचारिक रूप से अपनी स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी चेतावनी प्रणाली शुरू की। यह मैसेज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यानी NDMA ने भेजा था, जो इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल का हिस्सा है।

फोन की स्क्रीन पर “Extremely Severe Alert” लिखा आया और साथ में संदेश था कि भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। संदेश में साफ लिखा था कि यह एक परीक्षण संदेश है और जनता को कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। संदेश भारत सरकार की तरफ से जारी था।  ये टेक्नोलॉजी मौजूदा SMS सिस्टम के साथ जोड़ी गई है ताकि सुनामी, भूकंप, बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं और गैस लीक या केमिकल खतरों जैसी मानव निर्मित इमरजेंसी में अलर्ट डिलीवरी को मजबूत किया जा सके।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!