Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

MP: आज से तबादलों का दौर शुरू, 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

MP: आज से तबादलों का दौर शुरू, 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

खबरगुरू (भोपाल) 1 जून । मध्यप्रदेश में आज से तबादलों का दौर शुरू हो जाएगा। सभी विभागों को 15 जून तक स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर तबादले करने की अनुमति दी गई है। मोहन कैबिनेट ने 20 मई की बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी थी।

तबादला नीति में कर्मचारियों के स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर तबादले को लेकर जो व्यवस्था तय की गई है उसके मुताबिक जिन विभागों में 200 तक कर्मचारी हैं उनमें 20% तबादले होंगे। 200 से 1000 तक कर्मचारी हैं वहां 15% तबादले किए जाएंगे। 1000 से 2000 तक की कर्मचारियों की संख्या वाले विभागों में 10% और 2001 से अधिक कर्मचारी संख्या वाले विभागों में पांच प्रतिशत तबादले किए जाएंगे।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!