खबरगुरू (रतलाम) 15 मई। जिले में अवैध शराब तस्करी एवं अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी तारतम्य में थाना शिवगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 300 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार शिवगढ़ थाने के सहायक उपनिरीक्षक ईशाक मोहम्मद खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्वालगढ़ मार्ग पर एक मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन किया जाने की संभावना है। सूचना पर तत्काल शिवगढ़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्वालगढ़ मार्ग पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बीच में एक बड़ा थैला रखकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हे रोका। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम गोपाल पिता रामचंद्र गुर्जर उम्र 20 वर्ष निवासी तालाब बोर्डी तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दिलीप पिता मांगु डामर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ग्वालगढ़ बताया।
पुलिस को शंका हुई और उनके पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो उसके अंदर 6 कार्टूनों में भरी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। प्रत्येक कार्टून में 50-50 क्वार्टर भरे हुए पाए गए। कुल 300 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त हुई। लगभग 54 लीटर शराब जिसकी कीमत करीब 21,000 रूपए पुलिस टीम ने जब्त कर लिया। पुलिस ने पुलिस ने मौके से मोटर साइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. गोपाल पिता रामचंद्र गुर्जर, उम्र 20 वर्ष, निवासी तालाब बोर्डी
2. दिलीप पिता मांगू डामर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम ग्वालगढ़
जब्त सामग्री
▪️ 06 कार्टून देशी प्लेन शराब (कुल 300 क्वार्टर, लगभग 54 लीटर)
▪️ शराब की अनुमानित कीमत 21,000 रूपए
▪️ एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
▪️ कुल जप्त मश्रुका की अनुमानित कीमत लगभग 1,00,000 रूपए
सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक रणजीतसिंह मकवाना थाना प्रभारी शिवगढ़, उपनिरीक्षक अजमेरसिंह भूरिया, सहायक उपनिरीक्षक ईशाक मोहम्मद खान, प्रधान आरक्षक मेहताबसिंह यादव एवं आरक्षक शैतानसिंह खड़िया की सराहनीय भूमिका रही।


