खबरगुरु (रतलाम) 13 जुलाई। रतलाम नगर को ‘ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम’ बनाने का दायित्व नगर के प्रत्येक नागरिक का है। उद्यानों का विकास नगर निगम कर रही है, लेकिन उन्हें सहेजने की जिम्मेदारी कॉलोनीवासियों की है। उक्त बातें महापौर प्रहलाद पटेल ने सोमवार को वार्ड क्रमांक-12 कस्तूरबा नगर, गली नंबर-6 स्थित उद्यान (गरबा ग्राउंड) की बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर कहीं। निगम अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मनीषा शर्मा के निरंतर प्रयासों से यहां बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है।
पॉलिथिन मुक्त रतलाम बनाने का आग्रह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने शहरवासियों से पॉलिथीन का उपयोग बंद कर रतलाम को पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने का निवेदन करते हुए सभी से स्वस्थ रतलाम के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह भी किया। महापौर ने बताया कि रतलाम में एक बड़ा उद्यान भी निर्माणाधीन है, जो शहर की पहचान बनेगा।
कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत् पूजा अर्चना के साथ हुई। पूजन के बाद वार्ड क्रमांक-12 कस्तूरबा नगर, गली नंबर-6 स्थित उद्यान (गरबा ग्राउंड) की बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ, जिसमें महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष एवं क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष द्वय गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य धीरज व्यास, राजेन्द्रसिंह गोयल, श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती किरण महावर, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी के अलावा विवेक शर्मा, भावना गुर्जर, प्रहलाद राठौड़ सहित क्षेत्रिय नागरिकों मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान निगम परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाये जा रहे है इन विकास कार्यो से रतलाम की दशा और दिशा बदल दी है। वर्तमान नगर निगम परिषद के कार्यकाल में रतलाम के विकास ने नई गति पकड़ी है। निगम द्वारा शहर के प्रत्येक क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे रतलाम की दशा और दिशा दोनों बदल गई हैं।
हर मोर्चे पर निगम ने बेहतर काम किया है – श्रीमती मनीषा शर्मा

निगम अध्यक्ष एवं क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस उद्यान के जीर्णोद्धार की आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही थी आज निर्माण कार्य का भूमि पूजन होने से नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। वर्तमान निगम परिषद ने निरंतर विकास कार्य कर नये आयाम स्थापित किये है। चाहे वह स्वच्छता अभियान हो, उद्यानों का सौंदर्यीकरण हो या मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, हर मोर्चे पर निगम ने बेहतर काम किया है। कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड की बाउंड्रीवॉल की मांग लंबे समय से थी। अब इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर
इस अवसर पर रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष द्वय गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने भी पृथक-पृथक सम्बोधित किया।
साफा पहनाकर किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं भाजपा कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने रतलाम विकास प्राधिकरण की नई टीम के पदाधिकारियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष द्वय गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य धीरज व्यास, राजेन्द्रसिंह गोयल, श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती किरण महावर का शाल-श्रीफल भेंटकर व साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रकाश गगनदीप सलूजा, बंशीवाल, अर्पित उपाध्याय, संतोष बैरागी, सुशील सोनी, कपील पवांर, कमलसिंह, सुनील पाठक, अजय डामोर, रितेश बाफना, अभिषेक भट्ट, अनिल पटेल, प्रकाश लालवानी, मिलिन्द कोठारी, सोनू तोमर, नितिन पाण्डे, गोपाल काकानी, महेश शर्मा, अभिषेक व्यास, नितिन देवड़ा, विनय जैन, धीरज प्रजापत, जितेन्द्र, राकेश कुमावत सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष जोशी ने किया।
भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने “जो कहा वो किया” के नारे के साथ भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। समापन पर सभी ने “जो कहा वो किया” के नारे लगाकर माहौल को भाजपा मय कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मनोज शर्मा ने सभी को धन्यवाद प्रेषित कर आभार माना।


