खबरगुरु (रतलाम) 10 जुलाई। सहज योग परिवार द्वारा 24 से 26 जुलाई 2026 तक रतलाम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का ‘श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विधायक सभागृह बड़बड़ हनुमान मंदिर के पास रतलाम में होगा। महोत्सव में पूरे देश से साधक भाग लेंगे। राजेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री आदि गुरु दत्तात्रेय के रूप में अब तक पृथ्वी पर 10 गुरु अवतरित हुए हैं। इनमें राजा जनक, अब्राहम, मूसा, जरथुस्त्र, लाओत्से, कन्फ्यूशियस, सुकरात, मोहम्मद साहब, गुरु नानक देव और साईं नाथ शामिल हैं। सभी गुरुओं ने अपने जीवनकाल में ‘परमात्मा एक है’ का संदेश दिया और यह गुरु तत्व मानव के अंतर में स्थित है।
तीन दिन का कार्यक्रम
महोत्सव के पहले दिन ध्यान, भजन, संगीत, हवन और शाम को भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन प्रातः ध्यान के बाद सुबह 10 बजे से ध्यान की गहराई और गुरु तत्व पर कार्यशालाएं होंगी। शाम को पुनः भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। तीसरे दिन प्रातः ध्यान के बाद सुबह 10 बजे ध्यान केंद्र से विधायक सभागृह तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही श्री माताजी की पालकी का आगमन होगा और श्री आदि गुरु पूजा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
देशभर से आएंगे 4000 साधक
इस महोत्सव में दिल्ली, मुंबई, नेपाल, केरल, विशाखापट्टनम, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, जयपुर, उदयपुर, इंदौर, जबलपुर, भोपाल, सागर, उज्जैन, आगर, सीहोर, शाजापुर, धार, धर्मपुरी और राजगढ़ सहित पूरे देश से लगभग 4000 साधक भाग लेंगे।
ये रहेंगे उपस्थित
कार्यक्रम में नेशनल ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन कैप्टन सोहनलाल भल्ला (नई दिल्ली), कार्यकारी सचिव रमेश चंद्र गुप्ता, पूर्व वाइस चेयरपर्सन सोनाली भट्टाचार्य, पूर्व ट्रस्टी चंद्र जी चौधरी, जयपुर, पूर्व वाइस चेयरमैन दिनेश राय (नई दिल्ली), पूर्व ट्रस्टी विरमानी (लखनऊ), ट्रस्टी राजीव ज्ञानी मध्यप्रदेश, राज्य समन्वयक अमित गोयल उज्जैन, पूर्व राज्य समन्वयक महेंद्र कुमार व्यास रतलाम, कार्यक्रम प्रभारी व समन्वयक प्रदीप रस्सै, महिला समन्वयक शुभ्रा आचार्य, कुसुम त्रिवेदी सहित कई पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।


