Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: दर्दनाक हादसा, रिवर्स लेते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए युवक की मौत

रतलाम: दर्दनाक हादसा, रिवर्स लेते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए युवक की मौत

खबरगुरु (रतलाम) 7 अक्टूबर। रतलाम के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत सालाखेड़ी चौकी के बजरंग नगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां सकरी गली में रिवर्स लेते समय रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर युवक और उसकी नानी सवार थी। हादसे में बाइक सवार युवक के सीने में ट्रॉली का हिस्सा जा घुसा। गंभीर हालत में उसे रतलाम के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसकी नानी भी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सालाखेड़ी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह शेरनीपुर निवासी मुरेन खान (21) अपनी नानी खुर्शीद बी को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। बजरंग नगर में जब वे एक सकरी गली में पहुंचे, तो वहां रेती से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रिवर्स आ रही थी। टेक्ट्रर के पीछे बाइक पर खड़े मुरेन और उनकी नानी ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में ट्राली का एक हिस्सा मुरेन के सीने में जा घुसा। हादसे में मुरेन और उसकी नानी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मुरेन और उसकी नानी को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मुरेन को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसकी नानी का उपचार किया जा रहा है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!