Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : डेलनपुर टोल पर आबकारी का शिकंजा, 42 पेटी अवैध शराब के साथ गुजरात पासिंग वाहन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : डेलनपुर टोल पर आबकारी का शिकंजा, 42 पेटी अवैध शराब के साथ गुजरात पासिंग वाहन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

खबरगुरु (रतलाम) 5 अक्टूबर।  आबकारी विभाग ने मदिरा के अवैध परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम-धामनोद मार्ग पर मदिरा के अवैध रूप से परिवहन की साजिश को नाकाम किया है। आबकारी विभाग की टीम ने धामनोद से रतलाम मार्ग पर स्थित डेलनपुर टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया है।

चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां हुईं बरामद 

सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी.सी. केरवार ने सघन चेकिंग अभियान का निर्देश दिया। रविवार को आबकारी उपनिरीक्षक अर्पित पांडे के नेतृत्व में टीम ने धामनोद से रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के पास चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान धामनोद की ओर से आ रही एक संदिग्ध फोर्स तूफान गाड़ी (क्रमांक GJ 09 BM 2538) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन की जांच करने पर बिना किसी वैध पास या परमिट के ले जाई जा रही भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां बरामद हुईं।

कुल 42 पेटियां बरामद हुईं

वाहन से माउंट 6000 बीयर की 22 पेटी, बोल्ट बीयर की 10 पेटी और देशी मदिरा प्लेन की 10 पेटी, इस प्रकार कुल 42 पेटियां बरामद हुईं।मौके पर वाहन एवं मदिरा को विधिवत जप्त कर कब्जे आबकारी लिया गया। इस मामले में 2 आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को निरुद्ध किया गया।

मदिरा एवं वाहन की कुल कीमत लगभग 11 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई

जब्त मदिरा एवं वाहन की कुल कीमत लगभग 11 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष नेका, बनसिंह अहरे, श्रीमती भावना खोड़े, आबकारी आरक्षक वरुण चौहान एवं नगर सैनिक चेतराम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!