खबरगुरु (रतलाम) 12 नवंबर। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) एक्ट 2026 के विरोध में रतलाम से भोपाल तक निकाली जा रही सवर्ण न्याय यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना सहित 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओ को रिहा करने की मांग को लेकर करणी सेना कार्यकर्ताओं में आक्रोश था।
करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रतलाम स्थित राजपूत बोर्डिंग पहुंच गए हैं। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। राजपूत बोर्डिंग और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना को गुरुवार सुबह 8:30 बजे जेल से रिहा कर दिया गया। शाम को उनके साथ गिरफ्तार किए गए 49 कार्यकर्ता भी रिहा कर दिए गए।
शाम को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने आंदोलन की आगामी रणनीति का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सवर्ण समाज के मुद्दों और यूजीसी नियमों में संशोधन की मांग को लेकर अब आगामी 15 दिसंबर को उज्जैन से ‘जनजागरण यात्रा’ निकाली जाएगी, जो 27 दिसंबर को भोपाल पहुंचेगी।


