खबरगुरु (रतलाम) 18 नवंबर। रतलाम जिले के लिए गर्व की खबर है। जिले के उभरते खिलाड़ी रुद्र प्रताप सिंह चौहान का चयन 44वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।यह प्रतियोगिता 24 से 28 नवंबर 2026 तक भटिंडा, पंजाब में आयोजित होगी, जिसमें देशभर की टीमें हिस्सा लेंगी और रुद्र मध्यप्रदेश टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे।जिला सॉफ्टबॉल संघ के सचिव वीरेंद्र गुर्जर ने बताया कि रुद्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शानदार खेल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन रतलाम ही नहीं, पूरे जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
चयन पर अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर और सहसचिव/कोषाध्यक्ष निमित शर्मा ने रुद्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि रुद्र राष्ट्रीय स्तर पर भी रतलाम का नाम रोशन करेंगे।पूरे जिले के खिलाड़ियों और कोच में इस चयन को लेकर हर्ष का माहौल है।


