ग्राम दंतोड़िया निवासी कौशल्या पति विक्रम राठौर (28) ने सोमवार दोपहर 1 बजे पेट और सिर दर्द होने पर दवाई के पास रखी सल्फास की गोली खा ली. उसे पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. परिजन यहां से उसे निजी अस्पताल ले गए जहां रात 2.30 बजे मौत हो गई. महिला के काका ने बताया सोमवार शाम को मैंने भतीजी कौशल्या से अस्पताल में सल्फास खाने का कारण पूछा तो उसने बताया था कि पति ने उसे दो लाठियां मारी थीं. मैंने यह बात मोबाइल में रिकॉर्ड की है. पति विक्रम ने बताया मैं खेत पर थ्रेसर चलाने के लिए डीजल लेेने जा रहा था तब कौशल्या का कॉल आया कि दवाई खाने के बाद से उसकी हालत खराब है.
दवाई की जगह सल्फास खा लेने से एक महिला की मौत
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


