उज्जैन। बीती रात नानाखेड़ा चौराहे पर बाइक से जा रहे वकील को इंदौर की ओर से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वकील की मौत हो गई, जबकि बस चालक फरार हो गया। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार अखिलेश पाल पिता जगदीश स्वरूप (40) निवासी गणेश कॉलोनी नानाखेड़ा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी थे। बीती रात अखिलेश पाल अपनी बाइक पर सवार होकर नानाखेड़ा चौराहे से गुजर रहे थे उसी दौरान इंदौर की ओर से आ रही बस आरजे 09 टीए 8001 के चालक ने पाल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल पाल को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टर ने पाल को मृत घोषित कर दिया।
बस ने मारी टक्कर, वकील की मौत
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


