⚫ 54 लोग सवार थे फ्लाइट में
खबरगुरु (जबलपुर) 12 मार्च। मध्यप्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर एक भीषण हादसा होते-होते रह गया। एयर इंडिया की दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट लैंड होते समय रनवे से फिसल कर मिट्टी पर उतरी। फ्लाइट में 54 यात्री सवार थे। घटना दोपहर 1.30 बजे की है। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल को एयरपोर्ट प्रशासन ने सील कर सभी यात्रियों को सुरक्षित लाउंज में पहुंचाया।