खबरगुरू (रतलाम) 31 मार्च। रतलाम में भोपाल सीबीआई टीम ने मंगलवार को जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त शंकर परमार डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक और व्यक्ति सुरेश मनसुखानी को भी आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई को 30 जनवरी 2026 को एक फर्म ने शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रतलाम स्थित सीजीएसटी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता की फर्म के खिलाफ जीएसटी की कार्रवाई शुरू न करने के बदले अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद CBI ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत टीम ने जाल बिछाकर सहायक आयुक्त शंकर परमार 1.5 लाख रुपए की पहली किश्त लेते ही रंगे हाथ पकड़ लिया।
सहायक आयुक्त शंकर परमार ने एक बिचौलिए सुरेश मनसुखानी के माध्यम से शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई प्रकरण में सहायक आयुक्त सीजीएसटी रतलाम शंकर परमार और सुरेश मनसुखानी को आरोपी बनाया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) व प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


