Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

नगर निगम द्वार से हर द्वार तक योग की गंगा: महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में 11 दिवसीय महोत्सव का वैदिक शुभारंभ, 49 वार्ड होंगे योगमय

नगर निगम द्वार से हर द्वार तक योग की गंगा: महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में 11 दिवसीय महोत्सव का वैदिक शुभारंभ, 49 वार्ड होंगे योगमय

खबरगुरू (भोपाल) 11 जून । आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रतलाम शहर योगमय होने को तैयार है। नगर निगम रतलाम एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नगर निगम परिसर से 49 वार्डों में आयोजित होने वाले 11 दिवसीय निःशुल्क योग महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर के प्रथम नागरिक एवं महापौर प्रहलाद पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार, भारत माता पूजन, दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ महोत्सव का आगाज किया। शंख की गूंज के साथ ही मानो नगर निगम द्वार से हर घर तक योग की गंगा बहने का संकल्प लिया गया। 21 जून तक शहर के सभी 49 वार्डों में सुबह 6 से 7 बजे तक निःशुल्क योग शिविर लगाए जाएंगे।

 

योग को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से योग आज विश्व मंच पर भारत की पहचान बन चुका है। हमारा लक्ष्य है कि रतलाम का हर नागरिक स्वस्थ रहे। इसी उद्देश्य से 21 जून तक शहर के सभी 49 वार्डों में सुबह 6 से 7 बजे तक निःशुल्क योग शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम द्वार से शुरू हुई यह योग की गंगा हर द्वार तक पहुंचेगी।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इन शिविरों से जुड़कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव में अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु वार्ड पार्षदों एवं पतंजलि परिवार की कोर कमेटी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में पतंजलि युवा भारत मध्यप्रदेश के राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण देते हुए योग को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डॉ. उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, महिला पतंजलि योग समिति राज्य संवाद प्रभारी पिस्ता यादव जय श्री राठौर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद अक्षय संघवी, परमानंद योगी तथा महिला प्रतिनिधि निशा पवन सोमानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का योग सेवा सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विशाल कुमार वर्मा ने किया। अंत में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डॉ. उत्तम शर्मा ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे जनहितकारी एवं स्वास्थ्य संवर्धन कार्यों की सराहना करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। योगमय रतलाम के संकल्प के साथ 49 वार्डों में योग की गंगा प्रवाहित करने का यह अभियान अब जन-जन तक स्वास्थ्य, संस्कार और स्वाभिमान का संदेश पहुँचाएगा। पतंजलि के योग शिक्षक भाई बहनों की सहभागिता अहम भूमिका निभाएगी ।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!