Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम में भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को कार ने मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत आठ घायल

🔴 घायलो को रतलाम जिला अस्पताल लाया गया

🔴 3 लोगों की हालत गंभीर

खबरगुरु (रतलाम) 15 नवम्बर। रतलाम में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे काम कर रहे 4 मजदूर की मौत और 8 मजदूर घायल हो गए हैं। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों पर चढ़ गई। आनन फानन में घायलों को रतलाम अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना बिलपांक थाना क्षेत्र में सरवड जमुनिया फंटे पर मंगलवार शाम को हुई है। यहां इंदौर तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, 8 मजदूर घायल हो गए। घायलों को रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलो को लोडिंग वाहन में अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में कार ड्राइवर भी घायल हो गया है। वाहन मालिक का नाम शैलेन्द्र बताया जा रहा है। घायल मजदूर उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ व बुलन्द शहर के रहने वाले हैंं। दुर्घटना में आठ मजदूर व कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं।

घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगो ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। क्षतिग्रस्त कार रोड के किनारे पड़ी हुई हैं। 4 मजदूर की मृत्यु हो गयी, शव को तत्काल कार्रवाई के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर घायल मजदूरों को तत्काल वाहन से इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!