उज्जैन। बाबा महाकाल के सेनापति कालभैरव की सवारी आज शाम भैरवगढ़ क्षेत्र में निकलेगी। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ तिराहे पर खेड़ापति हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान में पुष्पवर्षा करके बाबा कालभैरव का पूजन अर्चन किया जाएगा। भक्त मंडल के प्रमुख पं. रामा गुरु, मुन्ना पंवार, राजकुमार पटेल ने बताया कि मंडल द्वारा सुंदरकांड का आयोजन भी शाम ६ से ९ बजे तक रखा गया है। सवारी के पुन: लौटने पर सुंदरकांड का समापन होगा। खेड़पति हनुमान भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्ष हनुमान अष्टमी एवं भैरव अष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
कालभैरव की सवारी का पुष्पवर्षा कर होगा पूजन
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


