खबरगुरु (रतलाम) 10 सितंबर। जिले में अब तक 755.1 मिलीमीटर (करीब 30 इंच से अधिक ) वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 937.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में 182.6 मिलीमीटर वर्षा कम हुई है। जिले में गत 24 घंटो के दौरान शुक्रवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 8.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आलोट में 5 मिलीमीटर, जावरा में 7 मिलीमीटर, ताल में 13 मिलीमीटर, पिपलौदा में 10 मिलीमीटर, बाजना में 3 मिलीमीटर, रतलाम में 15 मिलीमीटर, रावटी में 37.6 मिलीमीटर तथा सैलाना में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।
रतलाम: जिले में अब तक करीब 30 इंच से अधिक वर्षा दर्ज
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


