खबरगुरु (भोपाल) 27 सितम्बर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 1.21 लाख से अधिक मेधावी छात्रों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 304 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने मंच पर 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप भी दिए।
मुख्यमंत्री यादव ने राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम से एक क्लिक के माध्यम से यह राशि भेजी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया और कहा कि नॉलेज और स्किल सफलता के दो मित्र हैं। बड़े लक्ष्य तय करें, चुनौतियों से न घबराएं और असफलता को दिल पर न लें। मुख्यमंत्री ने कुछ छात्रों को प्रतीकात्मक रूप से लैपटॉप वितरित किए, उनसे बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


