Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, लोगों ने किया चक्‍काजाम

रतलाम : दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, लोगों ने किया चक्‍काजाम

खबरगुरू (रतलाम) 22 मार्च। रतलाम के महू-नीमच हाईवे पर नामली के पास दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि दोनो युवकों के साथ कोई घटना हुई है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। नामली पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पता चलने के बाद परिजनों ने हाइवे पर चक्काजाम किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात हाईवे पर गश्त के दौरान देर रात पुलिस को दो युवक मृत अवस्था में मिले थे। शवों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।  घटना स्थल पर बाइक भी मिली थी। मृतक युवकों में एक सेमलिया व एक अमलेटा का रहने वाला है। की पहचान केशव (28 ) पिता विष्णुराम निवासी सेमलिया और गजेंद्र उर्फ गज्जू (29) पिता पूनचंद डोडिया निवासी अमलेटा के रूप में हुई। गुरुवार रात दोनो ही बांगरोद में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या हुई है। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने अमलेटा फंटा फोरलेन पर जाम लगा दिया है। दोनों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। घटनास्थल पर फारेंसिक अधिकारी अतुल मित्तल भी पहुंचे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!