Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : आसमान से बरस रही आग, 42.5 डिग्री पहुंचा तापमान

रतलाम : आसमान से बरस रही आग, 42.5 डिग्री पहुंचा तापमान

खबरगुरू (रतलाम) 7 मई। मई महीने का पहला सप्ताह अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ने पर आमदा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार करते हुए 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राहगीर धूप से बचने के लिये पेड़ की छांव तलाशते दिखे। गर्मी के असर से दोपहर में सड़क पर लोगों की कम आवाजाही दिखी,वहीं बाजार में भी कम भीड़ थी।

मौसम विभाग के अनुसार अभी ईरान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन भी है। इसके चलते अभी बादल भी छा रहे हैं। हीट वेव चलने का अनुमान भी मौसम विभाग ने जताया है। 9 मई तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

रखें यह सावधानियां

इस मौमस में डिहाईड्रेशन, फूड पाइजनिग और लू लगने का खतरा रहता है। ऐसे में खान-पान से लेकर पहनावे तक का पूरा ख्याल रखा जाए। इसके लिए जहां डाइट में आसानी से पचने वाली चीजों को शामिल करना चाहिए, वहीं मौसमी फलों, सलाद आदि को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें। दिन में खुद को धूप से बचाए। समय पर खाना खाएं व अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करें। लू और हीट स्ट्रोक से बचने का सबसे सहज तरीका है, तेज धूप में निकलने से बचे।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!