ख़बरगुरु (नई दिल्ली) 5 मार्च : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में मार्केटिंग कार्यकारी के साथ कुल 8 पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। ये पद कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरे जाएंगे। जो कैंडिडेट्स भर्ती प्रक्रिया में सफल होंगे उन्हें 25 लाख से 40 लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी। इन पदों के लिए आवेदन 4 मार्च 2019 से शुरू हो चुके हैं और कैंडिडेट्स 24 मार्च तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।यहां भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी बल्कि इंटरव्यू के आधार पर नौकरी मिलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SBI में बिना कोई परीक्षा दिए पाएं नौकरी , मिलेगा 25 लाख पैकेज
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


