खबरगुरू (रतलाम) 20 अप्रैल। मध्य प्रदेश में अप्रैल की गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को प्रदेश के 5 जिले लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। शिवपुरी 44 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि अन्य शहरों में 40 डिग्री से अधिक रहा। रतलाम में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान मध्यप्रदेश के 6 जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। रतलाम सहित गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का असर रहेगा।
लू लगने के लक्षण
- उल्टी और मतली
- जी मिचलाना
- तेज बुखार
- लूज मोशन
- त्वचा का सूखना या गर्म होना
- त्वचा का लाल होना
- डिमेंशिया
- सिरदर्द या चक्कर आना
- मांसपेशियों में एंठन
- बेहोशी
- धड़कन तेज होना