Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम सहित 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी, लू से बचने के लिए रखें ये सावधानियां

रतलाम सहित 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी, लू से बचने के लिए रखें ये सावधानियां

खबरगुरू (रतलाम) 20 अप्रैल। मध्य प्रदेश में अप्रैल की गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को प्रदेश के 5 जिले लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। शिवपुरी 44 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि अन्य शहरों में 40 डिग्री से अधिक रहा। रतलाम में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान मध्यप्रदेश के 6 जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। रतलाम सहित गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का असर रहेगा।

लू लगने के लक्षण

  • उल्टी और मतली
  • जी मिचलाना
  •  तेज बुखार
  •  लूज मोशन
  •  त्वचा का सूखना या गर्म होना
  •  त्वचा का लाल होना
  •   डिमेंशिया
  •   सिरदर्द या चक्कर आना
  •   मांसपेशियों में एंठन
  •    बेहोशी
  •   धड़कन तेज होना
लू से बचने के लिए रखें ये सावधानियां गर्मी पड़ने के कारण लू लग जाती है। गर्मी की वजह से बॉडी का टेंपरेचर बढ़ जाता है। इससे शरीर का पसीना निकलना भी बंद हो जाता है। इससे डीहाइड्रेशन होने लगता है। इसके कारण आदमी बेहोश भी हो सकता है। इसलिए गर्मी में लू से बचने के लिए सर पर कपड़ा रखना चाहिए। पानी पीते रहना चाहिए, साथ ही भरपेट खाना खाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। छाछ, लस्सी, सत्तू भी आपको फायदा करेगा। बेल पत्थर का जूस और आम का पन्ना भी आपको लू से बचा सकता है। अचानक गर्मी से ठंडी जगह या ठंड से गर्म जगह पर जाने से बचें, इससे शरीर का टेम्परेचर अचानक से घट-बढ़ सकता है, और आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!