उज्जैन। नीलगंगा पुलिस ने चोरी होने के मामले में प्रकरण दर्ज किया। शांति नगर के समीप सुदर्शन नगर निवासी राजाराम पिता गणपत चौधरी पत्नी एवं पुत्री के साथ अपनी ससुराल गया हुआ था। चोरों ने इसका फायदा उठाया और मकान का ताला तोडक़र पांच हजार रुपए नकदी, पायजेब, सोने के टाप्स चोरी करके ले गए। जब राजाराम नागपुर में थे तब पास के लोगों ने इसकी सूचना दी। इसके बाद राजाराम द्वारा डायल १०० पर सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने पड़ोसियों से कहकर दूसरा ताला लगवाया। उज्जैन आने के बाद राजाराम ने नीलगंगा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


