खबरगुरु (रतलाम) 13 फरवरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से दस्तक अभियान 15 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। अभियान के तहत मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों में पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जायेगा। दस्तक अभियान के नोडल अधिकारी जिला टीकाकरण अधिकारी होंगे। सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की होगी। अभियान के दौरान मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करते हुये निर्धारित गतिविधियां सुनिश्चित करेंगे।
15 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा दस्तक अभियान
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


