खबरगुरु (रतलाम) 17 जून। नगर निगम चुनाव में रतलाम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट होंगे। कांग्रेस से महापौर के उम्मीदवार के लिए युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, पूर्व पार्षद राजीव रावत के साथ प्रभु राठौड़ का नाम चल रहा था। लेकिन पार्टी ने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट को प्रत्याशी बनाया है। राजीव रावत का नाम भी दावेदारों की सूची में प्रमुखता से बताया जा रहा था। मयंक छात्र जीवन से ही राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। कांग्रेस से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है जो आज रात हो सकती है। मयंक जाट का मुकाबला बीजेपी के प्रहलाद पटेल से होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि रतलाम के मतदाता किसे महापौर प्रत्याशी चुनते हैं।
रतलाम: मयंक जाट होंगे कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


