खजराना पुलिस के अनुसार सूरज नगर में रहने वाली दलित वर्ग की एक 37 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुश्ताक पिता शौकीन शाह निवासी दतोदा (महू) के खिलाफ कार्रवाई की है. पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में मुश्ताक ने उसकी बेटी को मोबाइल पर मैसेज कर दोस्ती कर ली थी, कुछ दिन बाद पीडि़ता से मिला तो खुद को अविवाहित बता रहे बदमाश ने शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए पीडि़ता को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसा लिया. फिर पीडि़ता के घर के पास ही किराए के मकान में रहने लगा और ब्लैकमेल कर पीडि़ता का उसके पति से तलाक करवा दिया था. लगभग तीन साल से पीडि़ता को नजर बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया, न तो घर वालों से मिलने देता व न अकेले कहीं आने जाने देता था. आखिर उसकी ज्यादती से परेशान होकर पीडि़ता ने कल खजराना थाने पहुंचकर सारी बात बताई. पुलिस ने आरोपी मुश्ताक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है.
पति से तलाक करवाकर महिला को घर में किया नजरबंद.. किया दुष्कर्म
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


