उज्जैन। एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद गैरेज संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पिछले दिनों आगर रोड स्थित तेजाजी मंदिर के समीप अपनी नानी के घर आई नीलम पति दीपक सिसौदिया उम्र २५ वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया। पुलिस को चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें नीलम ने आरोप लगाया था कि गांधी नगर निवासी गैरेज संचालित करने वाला शकील नामक युवक उसे काफी दिनों से प्रताडि़त कर रहा था। इस वजह से वह फांसी लगाकर अपनी जान दे रही है।
महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में गैरेज संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Prev post
24 माह में 27वीं बार बना ग्रीन कॉरिडोर
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


