खबरगुरू (नई दिल्ली) 26 जुलाई। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 67 साल के थे। 25 दिन पहले उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
प्रभात झा का जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। झा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके थे। आज सुबह चार बजे के करीब उनका निधन हुआ। भाजपा प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने प्रभात झा के निधन की पुष्टि की है। कई नेताओं ने प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।