Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : देर रात बवाल, गणेश मूर्ति लेकर जा रहे लोगों पर पत्थर फेंकने से फैला तनाव, भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

रतलाम : देर रात बवाल, गणेश मूर्ति लेकर जा रहे लोगों पर पत्थर फेंकने से फैला तनाव, भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

खबरगुरु (रतलाम) 8 सितंबर। रतलाम के मोचीपुरा क्षेत्र में देर रात तनाव फैल गया। यहां गणेशजी की मूर्ति लेकर जा रहे लोगों पर पत्थर फेंकने के आरोप के बाद माहौल बिगड गया। घटना के बाद बडी संख्या में हिंदू संगठन के लोग पहुंचे। भीड़ उग्र हुई तो पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

भीड़ को समझाइश देते सीएसपी अभिनव कुमार वारंगे

दरअसल, घटना शनिवार रात की है। रतलाम के उकाला रोड क्षेत्र में गणेश जी की स्थापना के लिए मोचीपुरा क्षेत्र से रात 8.30 बजे गणेश जी की मूर्ति लेकर जा रहे थे। तभी किसी ने अंधेरे में कुछ लोगों पर पत्थर फेंका ऐसी बात सोशल मीडिया पर फैलने लगी। इसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया । घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग स्टेशन रोड थाने पर पहुंचने लगे। थाने के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

इसके बाद तकरीबन रात 11 बजे लोगों ने मोचीपुरा क्षेत्र में जाना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने वाहनों और दुकानों पर पत्थर फेंके। बाद में दो बत्ती क्षेत्र में भी भीड़ इकट्‌ठा होने लगी, स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव कुमार वारंगे सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि मोचीपुरा क्षेत्र में पत्थर फेंकने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।  भीड़ एकत्र हुई थी, जो मोचीपुरा क्षेत्र की ओर जा रही थी।  उसे नियंत्रित किया गया है। स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। सभी से अपील है शांति बनाए रखें।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!