खबरगुरु (रतलाम) 11 अप्रैल। रतलाम में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में दिग्विजसिंह को वतन, पूर्वजों व धर्म का गदृदार बताया है। ये पोस्टर रतलाम के दो बत्ती फ्रींगंज चौराहा पर देखे गए है। इसके बाद कांग्रेस नेता स्टेशन रोड थाने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे।


भाजपा युवामोर्चा विप्लव जैन के खिलाफ एफआईआर की मांग पर अडे कांग्रेस नेता
संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन चुका है। विपक्ष लगातार इस बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। रतलाम में वक्फ बिल पर विरोध के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को गद्दार बता दिया है। इसको लेकर शहर में पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए हैं। ये पोस्टर शहर के दो बत्ती फ्रींगंज चौराहा पर पर लगाया गया है। इस पर वतन, धर्म और पूर्वजों के गद्दार की सील भी लगी है। नाराज कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को स्टेशन रोड थाने पर पहुंच का धरना दिया। भाजपा युवामोर्चा विप्लव जैन के खिलाफ एफआईआर की मांग पर अडे रहे कांग्रेस नेता।
रघुपति राघव राजा राम भाजपा को सद्बुद्धि दे भगवान गीत के साथ कांग्रेस ने जताई नाराजगी
धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने थाने पर ही रघुपति राघव राजा राम भाजपा को सद्बुद्धि दे भगवान का गीत गाया। स्टेशन रोड थाने के टीआई स्वराज डाबी ने जांच का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कल तक एफआईआर नहीं होने पर सड़क पर उतरकर सीएम का पुतला जलाने और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
FIR नहीं होती है तो हम सड़क पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे – पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत
स्टेशन रोड थाने पर सैलाना पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद को गद्दार कहना निंदनीय है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने पोस्टर लगाए है। हमने सबूत भी पुलिस को दिए है इसके आधार पर पुलिस को एफआइआर करना चाहिए। कल तक FIR नहीं होती है तो हम सड़क पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे।