Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : तपती गर्मी से हुआ बुरा हाल, पारा पहुंचा 44 डिग्री के करीब

रतलाम : तपती गर्मी से हुआ बुरा हाल, पारा पहुंचा 44 डिग्री के करीब

खबरगुरू (रतलाम) 18 अप्रैल। गर्मी ने एक बार फिर लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सड़कों पर भी गर्मी का असर नजर आया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री  रिकार्ड किया गया।

अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

रतलाम में शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप इतनी तीव्र हो जाती है कि लोग आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात में भी गर्मी बढ़ रही है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!