Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

गुजरात और उत्तराखंड के वांटेड चोरों को रतलाम पुलिस ने पकड़ा, नगदी समेत 53 लाख का माल जब्त

गुजरात और उत्तराखंड के वांटेड चोरों को रतलाम पुलिस ने पकड़ा, नगदी समेत 53 लाख का माल जब्त

खबरगुरू (रतलाम) 15 मई। गुजरात और उत्तराखंड के वांटेड चोरों को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के दो सदस्यों ने रतलाम में लाखो की चोरी को अंजाम दिया है। राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड सहित 8 राज्यों में चोरियां कर चुके है ये बदमाश लेकिन रतलाम में चोरी करना दो बदमाशों को महंगा पड़ गया। रतलाम पुलिस ने मात्र 48 घंटे में दोनो को गिरफ्तार किया है साथ ही चोरी की गई ज्वेलरी व नगदी समेत 53 लाख का माल जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि 13 मई 2025 को फरियादी मनीष पिता सुजानमल जैन (48) निवासी ग्राम जामली तहसील पेटलावद जिला झाबुआ हाल मुकाम म.न. 45/02, शांति निकेतन रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 13 मई को सुबह 05.30 से 06.00 के बीच चोर ताला तोड़कर घर में घुसे। वे अंदपर अलमारी का नकुचा / ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चाँदी के आभूषण और नकदी सहित 53 लाख रुपए से अधिक का माल चुरा ले गए। चोरी की घटना के बाद एसपी अमित कुमार ने चोरी का पर्दाफाश करने के लिए टीम का गठन किया। एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन, दीनदयालनगर टीआई निरीक्षक मनीष डाबर के नेतृत्व में टीम ने तत्काल चोरो की तलाश शुरू की। टीम में थाना प्रभारी बिलपांक अयुब खान, थाना प्रभारी अजाक लिलियन मालवीय के अलावा सायबर सेल को भी शामिल कर मात्र 48 घण्टे में ही चोरो को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई ज्वेलरी व नगदी समेत 53 लाख का माल जब्त कर लिया है। चोरों के पास से चॉबी बनाने के सामान व कई चॉबियां भी मिली है।

जानकारी देते एसपी अमित कुमार साथ में बैठे एएसपी एवं सीएसपी

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए दो संदिग्ध

टीमो द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर साक्ष्य जुटाए तथा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते दिखाई दिए। इनके संबंध में अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम रतलाम से कैमरे चैक किए गए। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के राजस्थान के डुंगरपुर जिले में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने सागवाड़ा व गलियाकोट पहुंचकर सायबर टीम की मदद से संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

रतलाम के होटल में रूके, चोरी करने के लिए बनाया प्लान

रतलाम में ये बदमाश रतलाम में वारदात को अंजाम देने से पहले स्टेशन रोड थाना अंतर्गत होटल महाराजा में रुके। जांच में पता चला कि होटल मालिक ने यात्रियों के रूकने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने होटल मालिक मुकेश पिता तुलसीराम हरसोद निवासी ग्राम पिंडावल थाना सावला जिला डूंगरपुर (राजस्थान) के खिलाफ भी थाना स्टेशन रोड पर धारा 223 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। दोनो बदमाशों ने प्लान बनाकर एक बाइक चुराई उसके बाद लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। ये दोना आरोपी राजस्थान से बस में सवार होकर रतलाम पहुचें थे। दोनो ही चेचेरे भाई है। ये दोनो बदमाश यूपी, गुजरात व उत्तराखंड में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है।

ये माल हुआ बरामद

पुलिस ने चोरों के पास सोने चांदी के जेवरात, लेडिस चेन, दो पाटली चूडी, तीन चुडियां, एक कंगन का पीस, एक जोगलिया पाटलिया पीस, एक पाटली पीस, तीन जोड टाप्स, एक टॉप्स का पीस, तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक मंगल सूत्र दाने वाला, एक कंदौरा सोने का, एक जोड पायल चांदी की, एक चांदी की डिब्बी, चांदी की पायजब व नगदी 49 हजार रुपए कुल कीमती 53 लाख रूपए का सामान जब्त किया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. शक्तिसिंह सरदार (25) पिता जीतसिंह निवासी सागवाडा जिला डूंगरपुर राजस्थान।
  2. आनंदसिंह सरदार (23) पिता पर्वतसिंह सरदार निवासी ग्राम जुतलाई गलियाकोट थाना चितरी जिला डुंगरपुर राजस्थान
चोरी का पर्दाफाश करने पर टीम को 30 हजार रूपये का इनाम

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में निरी. लिलियन मालवीय थाना प्रभारी अजाक, हाट रोड चौकी प्रभारी मुकेश सस्तिया, एसआई सचिन डाबर, बिरमावल चौकी प्रभारी अमित शर्मा, सीसीटीवी कंट्रोल रूम के एसआई राजा तिवारी, साइबर सेल प्रभारी मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मतसिंह गौड़, नारायण जादोन, ईश्वरसिंह, आरक्षक वुपिल भावसार, मयंक व्यास, दीपक सिंह, अवधेश प्रताप, बिल्लरसिंह और धीरज यादव शामिल थे। एसपी ने टीम को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

 

 

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!