Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

प्रगति की उड़ान: योगीन्द्र सागर कॉलेज के 28 विद्यार्थियों का 6 लाख के आकर्षक पैकेज पर चयन

प्रगति की उड़ान: योगीन्द्र सागर कॉलेज के 28 विद्यार्थियों का 6 लाख के आकर्षक पैकेज पर चयन

खबरगुरू (रतलाम) 1 जून। जिस देश में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित रह जाए, वहां युवा सपनों की उड़ान अधूरी रह जाती है। लेकिन जब कोई संस्थान शिक्षा को रोजगार से जोड़ता है, तो वह देश के भविष्य को न केवल दिशा देता है, बल्कि उसे नई ऊंचाई पर ले जाने का सामर्थ्य भी रखता है। योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम इसी सोच का जीवंत प्रमाण है। योगीन्द्र सागर कॉलेज के 28 छात्रों का चयन बैंगलोर की इंट्रेंज (INTRAINZ) इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुआ है। यह एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उस समूचे शैक्षणिक दृष्टिकोण की जीत है जो योगीन्द्र सागर कॉलेज ने वर्षों से साधा है।

विभिन्न पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों में बीटेक कम्प्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों (क्रति भटेवरा, वंशवी बैरागी, मोहम्मद फ़ुज़ैल खान, याह्या आरिफ, अभिनव निंबोला, नेहा हिंगोरानी, बुलबुल बैरागी, निखिल यादव, सुहानी जयसवाल, अमन मंसूरी, संस्कृति शर्मा, सिद्धि सरवड़, गिरजेश तलोदिया, समृद्धि रांका, हरिओम नायमा, जयश्री पांचाल, प्रियंका पाटीदार), बीबीए के छात्रों (रोनित ठक्कर, यश पांचाल, रौशनी टांक, ममता खंडेलवाल, श्रेयांश कोठारी) एवं एमबीए के छात्रों (पूजा देवड़ा, आयुष बैरागी, निकिता धाकड़, नितिन पंवार, नितेश सोनी, ख़ुशी लुनिया) के नाम शामिल है। इन सभी को कंपनी की ओर से 6 लाख रुपये प्रति वर्ष का ऑफर दिया गया है।

चयन प्रक्रिया में कंपनी अधिकारियों ने छात्रों को कंपनी की कार्यशैली और तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया। कॉलेज के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा तथा वरदान शर्मा व संस्था निदेशक डॉ. गिरीश शाह ने चयनित विद्यार्थियों व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की और चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी कॉलेज के प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर प्रो. बलविंदर सिंह गुरुदत्ता द्वारा प्रदान की गई।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!