अब घरों में जानवरों को पालने पर भी लोगों से टैक्स की वसूली की जाएगी. नवजोत सिंह सिद्धू का विभाग अब पंजाब के लोगों से कुत्ते, बिल्ली समेत पालतू जानवरों को रखने पर टैक्स वसूल करेगा. पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुत्ता, बिल्ली, सूअर, बकरी, बछड़ा, भेड़, हिरण आदि पालने वाले लोगों को 250 रुपये प्रति वर्ष देने पड़ेंगे.साथ ही भैंस, सांड, ऊंट, घोड़ा, गाय, हाथी और नील गाय आदि पालने वाले लोगों से 500 रुपये प्रति वर्ष वसूल किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि योजना के तहत पालतू जानवरों के लाइसेंस बनाए जाएंगे और लाइसेंस को हर साल रिन्यू करवाना जरूरी होगा पंजाब सरकार ने कहा है कि हरेक पालतू जानवर का ब्रांडिंग कोड होगा. इसके लिए पहचान नंबर दिए जाएंगे या माइक्रो चिप लगाया जाएगा.
अब घरों में जानवरों को पालने पर भी लोगों से टैक्स की वसूली की जाएगी
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


