Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

शहर सहित ग्रामीण अंचल में बिजली व्यवस्था न बिगड़े- एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, बैठक कर बिजली कंपनी के अधिकारियों को दिए निर्देश

शहर सहित ग्रामीण अंचल में बिजली व्यवस्था न बिगड़े- एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, बैठक कर बिजली कंपनी के अधिकारियों को दिए निर्देश

खबरगुरू (रतलाम) 20 जून। पिछले दिनों शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिगड़ी विद्युत प्रदाय व्यवस्था को एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने संज्ञान में लिया। सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप ने बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की और बिजली व्यवस्था न बिगड़ने का निर्देश दिया।

बीते दिनों शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई थी। बिजली व्यवस्था बहाल करने में एमसीबी को दो से तीन दिन लग गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप ने गुरूवार शाम बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक ली और उन्हें बिजली व्यवस्था न बिगड़ने के निर्देश दिए। मंत्री चैतन्य काशी अपने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा किआमजन को परेशानी ना हो इसके लिए व्यवस्था की जाए। इस दौरान बिजली कंपनी के AC मनोज शर्मा DE विनोबा तिवारी उपस्थित रहे।

आपको बता दे बीते दिनों तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का क्रम चला था। आंधी तूफान से शहर में कई क्षेत्रों में बिजली के पोल उखड़ गए थे एवं कई पोल झुकने के साथ ही बिजली के तार भी टूट गए थे। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई थी। रतलाम के कुछ क्षेत्रों में, बिजली विभाग की लापरवाही के कारण, बिजली व्यवस्था को ठीक करने में देरी हुई थी। जिससे कुछ इलाकों में 3 दिनों तक बिजली नहीं आ पाई। इस समस्या को ठीक करने में बिजली विभाग की निष्क्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई थी। एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम आते ही गुरूवार शाम बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और भविष्य में बिजली व्यवस्था न बिगड़ने के निर्देश दिए।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!