खबरगुरू (नई दिल्ली) 24 जून। इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट है। मंगलवार को सोना ₹2,060 फिसलकर ₹97,288 आ गया है। इससे पहले सोना ₹99,348 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹1,165 कम होकर ₹1,05,898 प्रति किलोग्राम हो गई है।
वैश्विक बाजारों में शांति के संकेतों के चलते कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है। इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर की खबरों का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,060 की भारी गिरावट के साथ ₹97,288 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, मंगलवार को चांदी की कीमत ₹1,165 कम होकर ₹1,05,898 प्रति किलोग्राम हो गई है।


