Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन 27 जून को, CM डॉ. यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन 27 जून को,  CM डॉ. यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा होंगे शामिल

खबरगुरू (रतलाम ) 26 जून। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन समारोह 27 जून को शाम  04:00 बजे सजनप्रभा में होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जून को 1 दिवसीय प्रवास पर रतलाम आ रहे है। वे दोपहर 12:00 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उतरेगे। उनका बंजली हवाई पट्टी पर जिला भाजपा द्वारा आत्मीय स्वागत किया जायेगा। डॉ. यादव बजंली से सीधे भाजपा के नये जिला कार्यालय भवन निर्माण स्थल का अवलोकन करने जाएंगे और शाम 04:00 बजे भूमिपूजन समारोह में आयेगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के रतलाम आगमन और कार्यालय भवन भूमिपूजन समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिल फिरोजिया, सुधीर गुप्ता, अनिता चौहान, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणी मालवीय, मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा संभाग प्रभारी जीतू जिराती एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, निलेश गाँधी और नंदकिशोर पंवार ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष जी का रतलाम आगमन पर भव्य स्वागत करने का आह्वान किया है |

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!