खबरगुरु (रतलाम) 10 नवंबर। सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम के 8 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भागीदारी की। खेल शिक्षक प्रह्लाद बैरागी ने बताया कि भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने सागर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें कुबेर पारा, शिवराज तंवर, नितिन प्रजापति, आकाश प्रजापति, सुनीता झोडिया, रानी कटlरा, दिव्या ग्रवाल लक्ष्मी नायक शामिल रहें।

नितीन प्रजापति ने रिले दौड़ में गोल्ड मेडल जीता वहीं, शिवराज तंवर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। नितीन का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
नेशनल गेम्स के लिए नितिन प्रजापति के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र ठाकुर, प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने शुभकामनाएं प्रेषित की।


