Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

विद्यार्थियों छात्रों को राहत : सर्दियों में यूनिफॉर्म के ऊपर अलग रंग या डिज़ाइन के स्वेटर पहन सकेंगे, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

विद्यार्थियों छात्रों को राहत : सर्दियों में यूनिफॉर्म के ऊपर अलग रंग या डिज़ाइन के स्वेटर पहन सकेंगे, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

खबरगुरु (भोपाल) 20 नवंबर। मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों तथा जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि सर्दियों में बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए। संचालक लोक शिक्षण डी एस कुशवाहा ने ठंड में विद्यार्थियों को अलग रंग एवं डिजाइन के स्वेटर या गरम कपड़े पहनने की आजादी दी है। कोई भी स्कूल इस बात से बच्चों को कक्षा में आने से नहीं रोक पाएगा कि उन्होंने अलग रंग या डिजाइन के स्वेटर या गरम कपड़े पहने हैं।

कतिपय प्रकरणों में यह देखने में आया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित यूनीफार्म अथवा सर्दी के मौसम में अलग-अलग रंग अथवा डिजाईन के स्वेटर/गरम कपड़े
पहनने के कारण विद्यार्थियों को कक्षा में आने से वंचित कर दिया जाता है। यदि विद्यार्थी सर्दी के मौसम में किसी दिन गणवेश से अलग रंग/डिजाईन के कपड़े/स्वेटर पहनकर विद्यालय में आते हैं तो उन्हें कक्षा में उपस्थित होने से न रोका जाए।

विद्यार्थियों को जूते-चप्पल भी कक्षा के बाहर उतारने के लिए नहीं कर सकेंगे बाध्य

यह भी देखने में आया है कि सर्दी के मौसम में विद्यार्थियों को उनके जूते चप्पल कक्षा के बाहर उतारने हेतु बाध्य किया जाता है, जिससे विद्यार्थी का स्वास्थ खराब होने की
संभावना होती है। अतः विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर जूते चप्पल उतारने हेतु बाध्य न किया जाए।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!