खबरगुरु (रतलाम) 28 नवंबर। रतलाम शहर में एक नामी स्कूल में कक्षा 8वीं में पढ़ने वाला एक 14 वर्षीय छात्र स्कूल की दूसरी मंजिल से कूद गया। जिसके चलते वह घायल हो गया। घायल अवस्था में स्कूल ने पास ही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, घायल अवस्था में स्कूल ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार रतलाम शहर के बोधी स्कूल में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र रिशान कटारा ने स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा ली। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। बच्चे के पिता डॉ. प्रीतम कटारा पिपलौदा स्वास्थ केंद्र में पदस्थ है। घटना के बाद तुरंत ही स्कूल प्रशासन ने बच्चें को पास में मौजूद निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
बच्चें को मोबाइल के लिए डांटा गया था, जिसके बाद बच्चें के छत से कूदने की आशंका जताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जीडी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

बच्चें के दोनों पैर, रीढ़ की हड्डी, हाथ और चेहरे पर फैक्चर है। बच्चे का शहर जीडी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। रिशान राष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग खिलाड़ी है। 6 बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है। उसे 4 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर विशाखापटनम जाना था।
स्कूल संचालक राजेंद्र पिपलिया ने बताया कि बच्चा एक दिन पहले स्कूल में मोबाइल लाया था। उसने सोशल मीडिया पर रील बनाकर डाली थी। समझाइश के लिए शुक्रवार को बच्चे के माता-पिता को स्कूल ने बुलवाया गया था। इसी दौरान बच्चा भाग कर ऊपर गया और वहीं से कूद गया। घटना के तुरंत बाद बच्चे को निजी अस्पताल ले जाएगा। राजेंद्र पिपलिया के अनुसार बच्चा स्वस्थ है बातचीत कर रहा है। परिजनों से कहा गया है अगर दूसरे अस्पताल लेकर जाना हो तो स्कूल पूरी सहायता करेगा।


