Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

छात्र के स्कूल बिल्डिंग से कूदने का मामला : परिजन और आदिवासी संगठनों के प्रदर्शन के बाद स्कूल प्राचार्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

छात्र के स्कूल बिल्डिंग से कूदने का मामला : परिजन और आदिवासी संगठनों के प्रदर्शन के बाद स्कूल प्राचार्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

खबरगुरु (रतलाम) 30 नवंबर। शहर के डोंगरानगर स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले 14 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार सुबह स्कूल बिल्डिंग से छलांग लगा दी थी। घटना में छात्र गंभीर घायल हो गया। शहर के निजी अस्पताल में इलाज के बाद अहमदाबाद ले जाया गया है। शनिवार सुबह छात्र के परिजन और आदिवासी संगठनों ने स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगो ने बार स्कूल के गेट पर ताला लगाने का प्रयास किया। देर रात को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने प्रिंसिपल डॉली चौहान पर अभद्रता करने, धमकाने और जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, छात्र स्कूल में मोबाइल लेकर आया था और उसने सोशल मीडिया पर स्कूल मे बनाई रील पोस्ट की थी। प्रिंसिपल डॉली चौहान ने स्कूल में अपने ऑफिस में बुलाया और उसे डांटा। प्रिंसपल ने छात्र को पुरूस्कार वापस लेने, स्कूल से निकाल देने, पुरस्कार वापस लेकर कॅरियर खत्म करने का कहा था। छात्र को गालियां भी देने का आरोप लगा है। छात्र को इतना प्रताड़ित किया की उसने डर के मारे स्कूल बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इससे उसके दोनों पैर, हाथ, कमर एवं मुह पर चोट आई है। छात्र का अहमदाबाद में उपचार चल रहा है।

शनिवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंदू मईड़ा, दिनेश माल सहित कई आदिवासी संगठन के सदस्यों एवं परिजनों ने स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। स्कूल के गेट पर कई बार ताला लगाने का प्रयास भी किया। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुचे। प्रदर्शन कर रहे लोग जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाने मांग पर सड़क पर बैठ गए। दस दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। देर रात को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने प्रिंसिपल डॉली चौहान पर अभद्रता करने, धमकाने और जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!