खबरगुरु (रतलाम) 09 जनवरी। रतलाम में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाएं गंभीर मुद्दा बन गई है। ऐसा ही एक और मामला दीनदयाल थाना क्षेत्र से सामने आया है। हाट की चौकी क्षेत्र में एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पिता और उसके 3 बेटे घायल हो गए, जिन्हें घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
मामला शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे का बताया जा रहा है। दीनदयाल नगर थाने के अंतर्गत हाट की चौकी क्षेत्र में एक युवक ने चाकू से 4 लोगो पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलो को रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमले के दौरान आरोपी भी घायल हो गया।
पटरी पार गुजर रही पानी की पाइपलाइन पर अवैध कनेक्शन की बात को लेकर हुए विवाद में मलंग पिता हुसैन शाह उम्र 25 वर्ष ने नवाब पिता गनी शाह, शाहीन पिता गनी शाह, शौकत पिता गनी शाह, गनी पिता यासीन शाह पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हमले के दौरान मलंग भी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जिसे पुलिस वालस साथ ले गई। पुलिस मामले की जांचकर रही है।
पानी की पाइपलाइन पर अवैध कनेक्शन को लेकर हुआ था विवाद
मलंग पिता हुसैन शाह पटरी पार गुजर रही पानी की पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन लेना चाहता था। उसके लिए खुले गड्ढे से कनेक्शन पूर्व में भी ले चुका था। ठेकेदार सुभाष ठक्कर ने गड्ढे को बंद कर दिया था। इसके बाद मलंग ने ठेकेदार को इसी बात को लेकर धमकाया और उसे थप्पड़ जड़ दिए। वहीं मौजूद चौकीदार गनी शाह समझाइश के लिए आया तो मलंग ने गनी शाह पर चाकू से हमला कर दिया। चौकीदार के तीनों बेटे जब बीच बचाव करने आए तो उसने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाएगा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हमले के दौरान मलंग भी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जिसे पुलिस वापस अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


