Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की फांसी लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम : 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की फांसी लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

खबरगुरु (रतलाम) 21 जनवरी। रतलाम में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय बच्चें का शव फांसी के फंदे पर मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर ओद्यौगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बिरियाखेड़ी निवासी सन्नी पिता मोहन डामोर उम्र 13 वर्ष का शव फांसी के फंदे पर मिला है। शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। ये आत्महत्या है या हत्या पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। घटना के समय बच्चों के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। माता-पिता दोनो ही मजदूरी करते है। सन्नी शहर के बिरीयाखेडी स्थित निजी स्कूल में पढ़ाई करता है।

सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ पर स्कूल नहीं गया

सन्नी बुधवार स्कूल जाने के लिए तैयार भी हुआ था। सुबह 10 बजे उसे स्कूल जाना था। लेकिन, बाद में सन्नी ने स्कूल जाने से मना कर दिया। माता-पिता काम पर चले गए। दोपहर में मां घर पहुंची तो सन्नी को फांसी के फंदे पर देखा तो मां के होश ही उड़ गए। मां के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी वहां पहुंचे। आनन-फानन में बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!