Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा के 46 डिग्री के पार

रतलाम : भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा के 46 डिग्री के पार

खबरगुरू (रतलाम) 12 मई। नीले आसमान से सूरज की किरणें जलती और चुभती गर्मी का अहसास करा रही हैं। मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी और गर्म हवाओं का असर बढ़ गया है। रतलाम में मंगलवार को गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को रतलाम का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रातों में भी अब गर्मी से सुकून नहीं मिल रहा है। सुबह से ही गर्म हवाएं चलती रही और 11 बजे बाद से सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

दिन के साथ ही रात में भी बढ़ा गर्मी का असर 

दिन की तपिश के साथ ही रात के समय भी गर्मी का असर बना हुआ है। चिंता सिर्फ दिन की तेज गर्मी को लेकर नहीं है, बल्कि रातें भी असामान्य रूप से गर्म हो रही हैं। इससे शरीर को ठंडा होने का समय नहीं मिल पा रहा है। राजस्थान और पश्चिमी इलाकों से गर्म और शुष्क हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आ रही है।  यही वजह है कि दिन के साथ ही रात में भी लगातार तापमान बढ़ रहा है और लू की स्थिति बन रही है। इसके पहले मई 2022 एवं मई 2024 में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा है। सुबह 8 बजे से ही गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर देती हैं, दोपहर होते-होते घर के बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। अभी दो-चार दिन गर्मी ऐसे ही परेशान करने वाली है। मंगलवार को 46.5 डिग्री के साथ रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

रतलाम का पिछले 5 दिनों का मौसम का हाल

रतलाम में शुक्रवार 8 मई को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री तथा न्यूनतम 26.2 तापमान डिग्री

रविवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री

सोमवार को अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री तथा न्यूनतम 27.2 तापमान डिग्री

आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री पहुंच गया।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!