खबरगुरु (इंदौर) 17 सितम्बर। राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे । दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं के साथ ही एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो की तैयारी भी की जा रही है। हुल गांधी के कार्यक्रम को कांग्रेस भव्य बनाने में जुटी है। दोपहर 1.45 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे रिंग रोड स्थित होटल रेडिसन जाएंगे। रीजनल पार्क के सामने करीब 5 एकड़ क्षेत्र में विशाल डोम तैयार किया जा रहा है, जिसमें करीब 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
शाम 5.30 बजे वे रीजनल पार्क के सामने स्थित आयोजन स्थल पहुंचेंगे। यहां रात 8.30 बजे तक रहेंगे। इसके बाद सीधे एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से रात करीब नौ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।


